FEATURED

‘भीम’ एप से अब खरीद सकते हैं जनरल और रिजर्वेशन रेल टिकट

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने काउंटर से टिकट लेने वाले पैसेंजर को नकदी से राहत दी है। पैसेंजर अब ‘भीम’ एप के जरिए भी टिकट खरीद सकते हैं। जनरल और रिजर्वेशन दोनों टिकट के भुगतान में इस सुविधा का उपयोग पैसेंजर कर सकते हैं।

ऐसे करें उपयोग

यात्री को काउंटर पर जाकर अपना यूपीआई-आईडी या वीपीआर बताना होगा। काउंटर पर बैठा ऑपरेटर कम्प्यूटर में यह जानकारी इनपुट करेगा। इसके बाद मोबाइल में भीम एप में जाकर लेनदेन की जानकारी देनी होगी। पैसेंजर भीम के अलावा दूसरे मोबाइल बैकिंग एप की मदद से भी टिकट का भुगतान कर सकते हैं। स्वीकृति मिलते ही आपको टिकट प्राप्त हो जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply