Monday, April 20, 2026
Latest:
jabalpur

भारी ट्रक को खींचकर किया हैरत अंगेज प्रदर्शन

युवा महिला शक्ति यात्रा पर शहर पहुंची राजलक्ष्मी मांडा
जबलपुर । चेन्नई निवासी सुश्री राजलक्ष्मी मांडा ने युवा महिला शक्ति यात्रा के दौरान स्वागत मंच से दमोहनाका चौक पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवा एवं महिलाओं को संबोधित किया।
सुश्री मांडा ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश में 2895 किमी की यात्रा मोटर साइकिल से कर रही हूँ जिसमें 32 जिलों में मेरा जाना हो रहा है। उल्लेखनीय है कि दुनिया में सर्वाधिक भार वाले ट्रक को दांतों से खींचने का रिकार्ड बनाने वाली चेन्नई निवासी सुश्री राजलक्ष्मी मांडा अपनी युवा महिला शक्ति यात्रा लेकर अपने सहयोगियों के साथ मोटर साइकिल से जबलपुर पहुंची। उनकी यह यात्रा ग्वालियर से 25 अक्टूबर को प्रारंभ हुई है जो कि जबलपुर होते हुए रीवा तक जायेगी। जबलपुर आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा आईटीआई चौक में उनकी आगवानी कर स्वागत किया गया। सुश्री मांडा ने दमोहनाका चौक पहुंचकर भारी ट्रक को खींचकर हैरत अंगेज प्रदर्शन किया जिसे देखकर स्थानीय नागरिकों ने करतल ध्वनि से उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री संदीप जैनए श्रीराम शुक्लाए युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटैल,महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, मधुबाला राजपूत,अर्चना अग्रवाल, दीप्ति पटैल वंदना सिंह,आकांक्षा कोष्टा, अर्चना सिंह, हरमीत कौर, डिम्पी विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply