Site icon YASHBHARAT.COM

Corona पर अच्छी खबर: कम हो रही है कोरोना से संक्रमितों और मौत की संख्‍या,

navbharat times 3

Corona Update : भारत में स्वस्थ हुए कोरोना संक्रमितों की संख्या 61 लाख से अधिक हो गई है, जबकि लगातार नौ दिनों से हजार से कम मरीजों की मौत हो रही है। तीन दिनों से सक्रिय मामले भी नौ लाख से कम बने हुए हैं।

हालांकि, कुल मरीजों की संख्या 70 लाख को पार कर गई है। शनिवार देर रात से अब तक 70 हजार नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 71.13 लाख हो गए हैं। इस दौरान 72,743 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 61.38 लाख हो गई है।

इस महामारी से 1,09,118 लोगों की जान भी जा चुकी है। रविवार को 832 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 309, कर्नाटक में 75, तमिलनाडु में 65, बंगाल में 59, उत्तर प्रदेश में 41, आंध्र प्रदेश में 30, दिल्ली में 29 और केरल में 25 मौतें शामिल हैं। इससे पहले, तीन अक्टूबर को देशभर में 947 लोगों की मौत हुई थी। बीते 24 घंटों के दौरान 89,154 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 60.77 लाख हो गई है।

Exit mobile version