CoronaLatestअंतराष्ट्रीय

भारत में दीये जलाने से एक दिन पहले इटली के लोगों ने जलाई मोमबत्तियां

रोम। भारतीय प्रधानमंत्री ने पांच अप्रैल की रात को भारतीय जनता से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग का आह्वान कर लोगों से दीये जलाने की अपील की है। इस बीच इससे एक दिन पहले इटली के निवासियों ने मोमबत्ती जलाकर इस वायरस की वजह से जान गंवाने वाले अपने परिजनों को याद किया। उनकी आंखों में अपने प्रियजनों के जाने का गम और दिल में कोरोना से जंग जीतने का विश्वास साफ दिख रहा था

चीन के बाहर इस वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही इटली में ही मचाई है, जहां महज तीन हफ्तों में 15,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख 19 हजार 827 लोग इस वायरस से संक्रमित बताए जाते हैं। पूर्ण लॉक-डाउन के बाद भी इटली के लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया। वे शुरुआत में इस बीमारी की गंभीरता को नहीं समझे थे और इसका खामियाजा अब देश भुगत रहा है।

बताते चलें कि इटली के लोग सांस्कृतिक रूप से अपना अधिकांश समय सामाजिक रूप से व्यतीत करते हैं। ऐसे में जब सरकार ने पूरे देश में बंदी की घोषणा कर दी थी, तो लोगों ने उसे छुट्टी मनाने का सही समय माना और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए घूमने चल दिए। इसकी वजह से वायरस का प्रसार समुदायिक स्तर पर हुआ और संक्रमण तेजी से फैल गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम