Latest

भारत ने China को फिर दिया बड़ा झटका! इस बार 15 अगस्त पर नहीं बिकेगा चीनी मांझा, होगा 500 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर देशभर में पतंगबाजी (Kite Flying) का चलन है. इस वजह से देश में पतंग और मांझे का करोड़ों में सालाना कारोबार होता है. इस बार भारत और चीन के बीच तनाव को दिल्ली समेत देशभर के व्यापारी चीनी मांझे का बहिष्कार (Boycott China Product) कर रहे हैं

. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक इस बाच चीनी मांझा पूरे भारत में नहीं बिकेगा. हालांकि, दिल्ली में चीनी मांझा साल 2017 से बैन है. इस बार बाजार में चीनी मांझे पर दिल्ली पुलिस भी अपनी कड़ी नजर रखे हुए है.

वहीं, कोरोना महामारी की वजह से इस बार पतंगें बेचने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनकी बिक्री में गिरावट हुई है.

इस साल दिल्ली और देश के व्यापारियों ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के CAIT के अभियान के तहत भारतीय सामान अपनाने पर तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है. उनके मुताबिक देश में चीन से लगभग 500 करोड़ रुपये का मांझा हर साल आता है जो इस बार आयात नहीं हुआ.

Back to top button