खेल डेस्क. भारत ने अंडर19 विश्वकप में पाकिस्तान को गजब की धूल चटाई है। भारत के युवाओं ने इतिहास रचते हुये पाकिस्तान को 10 विकेट से मात देकर पाकिस्तान को जोर का झटका देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारत की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना के नाम अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।
भारत के लिए अच्छा ओवर
शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने के बाद अब दिव्यांश और यशस्वी दोनों ने तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिया है। दोनों ने अब्बास अफरीदी के 31वें ओवर में मिलकर 18 रन जड़े। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 151/0, यशस्वी जायसवाल (89) और दिव्यांश सक्सेना (55)
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका के पोश्चफेस्ट्रूम में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना क्रीज पर हैं। यशस्वी ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। दिव्यांश ने भी अर्धशतक लगाया।
यशस्वी ने दिव्यांश के साथ पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। इस टूर्नामेंट में दूसरी बार दोनों खिलाड़ियों ने 100+ रन की साझेदारी की। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 115 रन जोड़े थे। इससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान रोहैल नजीर ने 62 और हैदर अली ने 56 रन की पारी खेली। भारत के लिए सुशांत मिश्रा ने 3 विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान
| साल | रिजल्ट |
| 1988 | पाकिस्तान 68 रन से जीता |
| 1998 | भारत 5 विकेट से जीता |
| 2002 | पाकिस्तान 2 विकेट से जीता |
| 2004 (सेमीफाइनल) | पाकिस्तान 5 विकेट से जीता |
| 2006 (फाइनल) | पाकिस्तान 38 रन से जीता |
| 2010 (क्वार्टरफाइनल) | पाकिस्तान 2 विकेट से जीता |
| 2012 (क्वार्टरफाइनल) | भारत 1 विकेट से जीता |
| 2014 | भारत 40 रन से जीता |
| 2018 (सेमीफाइनल) | भारत 203 रन से जीता |
हैदर-रोहैल ने अर्धशतकीय साझेदारी की
हैदर ने रोहैल के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। हैदर को यशस्वी जायसवाल ने बिश्नोई के हाथों कैच कराया। रोहैल को सुशांत मिश्रा ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। मोहम्मद हारिस ने 21 रन का योगदान दिया। हैदर, रोहैल और हारिस के अलावा कोई भी अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

