LatestSportsमध्यप्रदेश

भारत ने श्रीलंका को हरा कर जीता वर्ल्ड रोड सेफ्टी टूर्नामेंट, KATNI का सायना स्कूल था प्रायोजक

रायपुर। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने रायपुर में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 14 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इंडिया लीजेंड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 181 रन बनाए। टीम की तरफ से युवराज सिंह और यूसुफ पठान ने जोरदार फिफ्टी जड़ी। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में 167 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सनथ जयसूर्या ने 43 रनों की तेज पारी खेली।

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में विश्व के 8 देशों ने हिस्सा लिया था जिनमे वो सभी क्रिकेट सितारे थे जो हाल में रिटायर हुए।

sanjay

कटनी के लिए गौरव की बात यह थी कि इस प्रतियोगिता के प्रायोजकों में विधायक संजय पाठक के परिवार की फर्म सायना शामिल थी। विधायक संजय पाठक फाइनल में प्रजेंटेशन सेरेमनी में भी शामिल थे।

sanjay pathak in cricket

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम