भारत ने चौथी बार U-19 वर्ल्ड कप जीता, मनजोत ने फाइनल में लगाई सेन्चुरी
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड).अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में शनिवार को टीम इंडिया के सामने इतिहास लिखने का मौका है। माउंट माउंगानुई के बे ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 217 रन का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 47.2 ओवर में 216 रन पर आउट हो गई। भारत ने बैटिंग करते हुए दो विकेट पर 212 रन बना लिए हैं।
भारत की दमदार शुरुआत
कैप्टन पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 71 रन की पार्टनरशिप हुई।
सुंडरलैंड ने शॉ को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। शॉ ने 41 बॉल पर 29 पर बनाए।
शॉ के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए पिछले मैच में शतक लगाने वाले शुभमन गिल। गिल को भारतीय मूल के उप्पल आउट किया। शुभमन गिल 31 की पारी खेली।
फिलहाल कालरा (99) और हार्विक देसाई (40) क्रीज पर हैं।
ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग
भारतीय बॉलरों ने कमाल की बॉलिंग की और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।
ईशान पोरेल, अनुकूल रॉय, कमलेश नागरकोटी और शिवा सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। शिवम मावी को एक विकेट मिला।
भारत ने अभी तक हुए मैचों में हर टीम को ऑलआउट ही किया है।
ऑस्ट्रेलिया और इंडिया ने कब-कब जीता वर्ल्डकप?
इंडिया
ऑस्ट्रेलिया
1999-00 (मो. कैफ)
1988 (जेफ पार्कर)
2007-08 (विराट कोहली)
2001-02 (कैमरून व्हाइट)
2012 (उन्मुक्त चंद)
2009-10 (मिशेल मार्श)
U-19 2018 में इंडिया ने किन टीमों को हराया?
– टीम इंडिया ग्रुप मैचों में ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे को हराया। क्वॉर्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराया और सेमी फाइनल में पाकिस्तान को 203 रनों से हराया।
कौन हैं टीम इंडिया के मैच विनर्स?
1) शुभमन गिल
टॉप ऑर्डर बैट्समैन हैं। क्रिकेट एनालिस्ट शुभमन में कोहली जैसा स्ट्रोक प्लेयर देख रहे हैं। कंसिस्टेंस परफॉर्मेंस रही है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया।
मैच
रन
हाइएस्ट
100/50
6
372
102
1/3
2) पृथ्वी शॉ
कैप्टन के रोल में टीम को अब तक अच्छी तरह लीड किया है। विस्फोटक ओपनर हैं और अब तक टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 94 रनों की इनिंग खेली।
मैच
रन
हाइएस्ट
100/50
6
261
94
0/2
5) अनुकूल रॉय
लेफ्ट आर्म स्पिनर अनुकूल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंडियन बॉलर रहे।
मैच
विकेट
बेस्ट
इकोनॉमी
6
14
5/14
3.84
4) शिवम मावी
फास्ट बॉलर हैं। 145 प्लस की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं और टीम को ब्रेकथ्रू दिलाने में अब तक कामयाब रहे हैं।
मैच
विकेट
बेस्ट
इकोनॉमी
6
9
3/45
3.77
5) कमलेश नागरकोटी
150 तक की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं। रफ्तार की वजह से नागरकोटी को बाड़मेर एक्सप्रेस कहा जाता है। मैच के किसी भी दौर में विकेट लेने की काबिलीयत रखते हैं।