भारत को झटका, गोविंदन का कांस्य पदक छिना, जानिये क्यों
जकार्ता। भारत को एशियन गेम्स में रविवार को झटका लगा जब लक्ष्मणन गोविंदन से पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ का कांस्य पदक से वंचित किया गया।
Breaking News: Heartbreak folks…… Govindan Lakshmanan who was earlier declared to be Bronze Medal winner in Men's 10,000m, has been disqualified because his foot touched the inside the track (once) @afiindia#AsianGames2018pic.twitter.com/LYdmwdXmdt
गोविंदन 29 मिनट 44.91 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद आईएएएफ ने उन्हें एक अन्य एथलीट को बाधा पहुंचाने के चलते डिस्क्वालिफाई कर दिया। उनकी जगह चीन के झाओ चेंगहोंग को कांस्य पदक दिया गया। वीडियो फुटेज में साफ हुआ कि गोविंदन ने अंदर की लाइन को पार किया था।
बहरीन के चानी हसन ने 28 मिनट 35.54 सेकंड के साथ स्वर्ण और उनके ही देश के चेरोबेन अब्राहम ने 29 मिनट 00.29 सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया।