Site icon Yashbharat.com

भारत को अंतरिक्ष मे मिलेगी एक और उपलब्धि,चंद्रयान-2 के लिए काउंटडाउन शुरू

images 14

चेन्नई। भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और उपलब्धि की ओर कदम बढ़ा दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 के लिए काउंटडाउन शुरूहो गया है। रविवार सुबह छह बजकर 51 मिनट से शुरू होकर यह काउंटडाउन 20 घंटे चलेगा। 15 जुलाई सुबह दो बजकर 51 मिनट पर चंद्रयान अपने अभियान के लिए रवाना हो जाएगा। लांचिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन प्रक्षेपण केंद्र से होगी। इस अभियान की सफलता के साथ ही चांद पर यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस अपने यान चांद पर उतार चुके हैं।

भारत ने 2008 में चंद्रयान-1 भेजा था। इस अभियान में केवल ऑर्बिटर भेजा गया था, जिसने 10 महीने तक चांद की परिक्रमा करते हुए प्रयोगों को अंजाम दिया था। चांद पर पानी की खोज का श्रेय भारत के इसी अभियान को जाता है।

काउंटडाउन की 20 घंटे की अवधि के दौरान रॉकेट और यान के पूरे सिस्टम को जांचा जाएगा। साथ ही रॉकेट में ईंधन भी भरा जाएगा। इसरो का सबसे भारी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क 3 (जीएसएलवी-एमके3) यान को लेकर रवाना होगा। 640 टन वजनी इस रॉकेट को तेलुगु मीडिया ने “बाहुबली” नाम दिया है।

इसरो ने इसे “फैट बॉय” (मोटा लड़का) कर संज्ञा दी है। 16 मिनट की उड़ान के बाद रॉकेट इस यान को पृथ्वी की बाहरी कक्षा में पहुंचा देगा। यहां से कक्षा बढ़ाते हुए धीरे-धीरे इसे चांद की कक्षा तक पहुंचाया जाएगा। अब तक इसरो इस श्रेणी के तीन रॉकेट लॉन्च कर चुका है। 2022 में भारत के पहले मानव मिशन में भी इसी रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

चांद के अनछुए हिस्से पर पहुंचेगा यान,पढ़िए बड़ी बातें

Exit mobile version