Site icon Yashbharat.com

भारत के भौगोलिक केन्द्र बिंदु करौंदी में ध्वजारोहण, सांसद प्रतिनिधि ने फहराया ध्वज

IMG 20200815 WA0038
कटनी। भारत के भौगोलिक केन्द्र बिंदु करौंदी में सोशल डिस्टेंस के आज 15 अगस्त को ध्वजारोहण साथ किया गया।
ध्वजारोहण में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह,राजेश व्यौहार,सरपंच राजाराम, ज्ञानचन्द्र चौरसिया, शिक्षक राजकुमार पटेल, संजय गौतम,सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने कहा कि देश ही नहीं समूचा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है।
इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का ख्याल रखकर जो योजना तैयार की उससे देश का हर नागरिक लाभान्वित है।
आजादी के मायने तभी सार्थक हैं जब हम अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य को भी निभाएं। सांसद प्रतिनिधि ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
Exit mobile version