Site icon Yashbharat.com

भारत की शानदार जीत के बाद कोहली ने इन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से मांगी माफी!

c

नई दिल्‍ली। ICICC Cricket World Cup 2019 में रविवार को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में 36 रन की शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (117 रन) और विराट कोहली (82 रन) की धमाकेदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 352 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कंगारू टीम 315 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच के बाद कप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टीव स्मिथ से माफी मांगी। कारण – दर्शकों के बीच मौजूद कुछ भारतीय समर्थकों का बर्ताव। दरअसल, स्मिथ और उनके साथी डेविड वॉर्नर पर बॉल टेम्परिंग के आरोप लगे थे। इसी मुद्दे को लेकर भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भारतीय समर्थकों ने स्मिथ और वॉर्नड की हूटिंग की। मैच के दौरान ऐसा कई बार हुआ। यह बात कोहली को अच्छी नहीं लगी। यही कारण है कि मैच के बाद कोहली ने स्मिथ से बकायदा माफी मांगी।

मैच के बाद कोहली ने कहा, मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ, वो पुरानी बात है। ये खिलाड़ी अब वापस आ चुके हैं और अपने देश के लिए अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने आईपीएल में भी इन्हें देखा है। किसी को इस तरह नीचा दिखाना अच्छी बात नहीं। यहां बहुत सारे भारतीय समर्थक हैं, इसलिए मैं नहीं चाहता है कि इन खिलाड़ियों को नीचा दिखाया जाए। मेरी नजर में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है कि हर समय हूटिंग की जाए। मुझे बुरा लगा और भीड़ के बर्ताव के लिए मैं माफी मांगता हूं।

बता दें, मैच के दौरान जब स्मिथ थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे थे, तब दर्शकों में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें धोखाबाज कहा। तब भी कोहली ने भीड़ को शांत रहने को कहा था। इस पर स्मिथ मुस्कुराए थे और ओवर के बीच उन्होंने हाथ मिलाकर कोहली को शुक्रिया भी अदा किया।

Exit mobile version