Site icon Yashbharat.com

भारत की दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका पर धमाकेदार जीत

2018 2image 11 16 08512029011 ll

सेंचुरियन। युजवेंद्र चहल की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (22/5) के बाद शिखर धवन की फिफ्टी (51 नाबाद) की मदद भारत ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका पर दूसरे वनडे में 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की पारी को 32.2 ओवरों में 118 रनों पर समेटने के बाद भारत ने 20.3 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने छह मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। चहल दक्षिण अफ्रीका में किसी वनडे में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा 15 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर मोर्ने मॉर्केल को कैच थमा बैठे। इसके बाद ‍धवन और विराट कोहली ने मेजबान टीम को कोई सफलता नहीं करने दी। भारत जब जीत से 2 रन दूर था तभी अंपायरों ने लंच ब्रेक ले लिया। इसके बाद भारत ने आसानी से जीत दर्ज की। शिखर धवन 51 और विराट कोहली 46 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की अविजित भागीदारी की।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अमला ने द. अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए कुछ शानदार चौके लगाए। लेकिन वे 23 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी को कैच थमा बैठे। बहुत बारीक एज लगी थी जिसके चलते अमला ने रिव्यू लिया लेकिन फैसला उनके खिलाफ रहा।

इसके बाद डी कॉक (20) चहल की गेंद पर खराब शॉट खेलकर पांड्‍या को कैच दे बैठे। कुलदीप की शॉर्ट गेंद पर कप्तान मार्करैम ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेला और मिडविकेट पर भुवी को कैच थमा बैठे। इसी ओवर में द. अफ्रीका मुश्किल में आ गया जब ‍डेविड मिलर खाता खोले बिना स्लिप में रहाणे को कैच थमा बैठे। द. अफ्रीका 51 रनों पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में घिर गई थी। इसके बाद डुमिनी और जोंडो पारी को संभालने में जुटे।

डुमिनी के साथ जोंडो ने पारी को संभालने की कोशिश की। चहल ने जोंडो (25) को हार्दिक पांड्‍या के हाथों झिलवाकर मेजबान टीम को करारा झटका दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की भागीदारी की। अब उम्मीदें डुमिनी पर टिक गई थी, लेकिन वे भी 25 रन बनाकर चहल द्वारा एलबीडब्ल्यू किए गए।

रबाडा 1 रन बनाकर कुलदीप के शिकार बने तो चहल ने मॉर्केल को शिकार बनाया। बुमराह ने ताहिर को खाता भी नहीं खोलने दिया। इसके बाद चहल ने क्रिस मॉरिस (14) को डीप कवर पर भुवी के हाथों झिलवाया। यह चहल का इस पारी में पांचवां विकेट है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे में पहली बार किसी मैच में 5 विकेट लिए। वे द. अफ्रीका में किसी वनडे में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

भारत ने मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया। द. अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। चोटिल कप्तान फॉफ डु प्लेसिस की जगह खाया जोंडो को और ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो की जगह स्पिनर तरबेज शम्सी को शामिल किया।

द. अफ्रीका टीम की कमान युवा ऐडन मार्करैम को सौंपी गई है और द. अफ्रीका ने यह फैसला 2019 विश्व कप के मद्देनजर लिया है। प्लेसिस की जगह खाया जोंडो या फरहान बेहारदीन में से किसी

भारत के लिए एक अच्छी बात यह है कि किंग्समीड की तुलना में यहां उसका रिकॉर्ड अच्‍छा है। भारत ने यहां 11 वनडे मैचों में से 4 में जीत दर्ज की जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत और द. अफ्रीका के बीच यहां खेले गए 5 वनडे मैचों में से भारत ने 2 मैच जीते जबकि 2 में उसे हार मिली।

Exit mobile version