Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

भारत का भविष्य मोदी जी के हाथों में सुरक्षित-सिंधिया, चौहान बोले-अब शिवराज महराज एक

नई दिल्ली। भाजपा  की सदस्यता लेने के बाद सिंधिया में मीडिया को सम्बोधित करते कहा  कि व्यक्ति के जीवन मे दो दिवस महत्वपूर्ण। पहला जब मैंने अपने पूज्य पिता को खोया। दूसरा- जब मैंने नई परिकल्पना के साथ निर्णय लिया। मैंने माना है कि राजनीति भारत माता की सेवा के लक्ष्य के लिए होना चाहिए।

सिंधिया ने कहा मैंने 19 वर्षों में कांग्रेस में रहकर सेवा की। जनसेवा के लक्ष्य की पूर्ति कांग्रेस में रहकर नही हो पा रही थी। आज वो कांग्रेस नही रही जो पहले थी। कांग्रेस वास्तविकता से इनकार करती है। जड़ता का एक जो वातावरण है।

उसके साथ सही नेतृत्व को मान्यता न मिलना, दुखद है। 18 माह में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सपने तोड़े। ऋण माफ नही हुए, मुआवजा नही मिला। आज भी किसानों पर केस लगे। आज किसान त्रस्त है। रोजगार के अवसर नही। भ्रस्टाचार के बड़े अवसर एमपी मे हो चुके। ट्रांसफर माफिया सक्रिय। मैंने सत्य के पथ पर चलकर निर्णय लिया कि मुझे भाजपा में आना चाहिए। मोदी जी, अमित शाह जी और नड्डा जी का आभार।

महराज और शिवराज एक हैं

उधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा कि कांग्रेज़ में सिंधिया घुटन महसूस कर रहे थे। कांग्रेस ने एक भी वचन पूरे नहीं किये। शिवराज ने कहा कि अब शिवराज और महराज एक हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम