Friday, May 15, 2026
Latest:
FEATUREDमध्यप्रदेश

कांग्रेस के दावों की हवा निकली, इमरती देवी आई सामने, बोलीं सब महराज के साथ

बेंगलुरु, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में राजनीतिक हालात पर कांग्रेस के दावों की हवा सिंधिया समर्थक विधायक इमरती देवी ने अब से कुछ देर पहले मीडिया को एक वीडियो संदेश में न सिर्फ सिंधिया के भाजपा में जाने की बधाई दी वरन यह भी कहा कि हम सभी इस्तीफा देने वाले विधायक एकजुट हैं।

जहां महराज ज्योतिरादित्य रहेंगे वहीं हम सब भी रहेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा था कि बेंगलुरु भेजे गए विधायक सिंधिया के बीजेपी में जाने से खुश नहीं हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम