मध्यप्रदेश

भाभी के डर से युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर : इंदरगंज इलाके में फर्नीचर कारीगर ने ब्लैड से अपना गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। गला कटने से जमीन पर काफी खून बह गया। युवक ने बताया कि मोहल्ले की भाभी से एक हजार रुपए उधार लिए थे। रुपयों के लिए भाभी और उसका पति तंग कर रहे थे। परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस उसके घर पहुंची। उसे जेएएच के ट्रॉमा में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार कृष्णा मंदिर के पास गेंड़े वाली सडक़ निवासी 40 वर्षीय पप्पन माहौर ने दोपहर खुद का गला काट लिया। पप्पन फर्नीचर का काम करता है। शराब पीने का आदि है। सागर के मकान में पिछले तीन साल से किराए से रह रहा है। उसने बताया निशा भाभी से करीब डेढ़ महीने पहले एक हजार रुपए उधार लिए थे। किसी कारण पैसे नहीं दे सका इसलिए निशा तंग करने लगी। शुक्रवार को निशा के पति रूपेश के साथ उसने शराब पी। इसके बाद पति पैसे मांगने के लिए दबाब डालने लगा। इसके बाद उसने गला काटा।

Leave a Reply

Back to top button