Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- शुद्र को शुद्र कह दो तो लग जाता है बुरा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता निराश हैं क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि उनका शासन समाप्त होने वाला है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी और पश्चिम बंगाल में हिंदू राज होगा।
भाजपा सांसद ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही है। इससे पहले उन्होंने कहा, ‘क्षत्रिय को क्षत्रिय कहो तो बुरा नहीं लगता, ब्राह्मण को ब्राह्मण कहो तो बुरा नहीं लगता, वैश्य को वैश्य कहो तो बुरा नहीं लगता लेकिन शुद्र को शुद्र कहो तो बुरा लग जाता है। कारण क्या है? क्योंकि ना समझी हैं। समझ नहीं पाते।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम