भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यों से मिल रहा अपार जनसमर्थन
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया किया रोड शो
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने जबलपुर जिले की पनागर, सिहोरा एवं पाटन विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार प्रचार करते हुए रोड शो किया। श्री सिंह के रोड शो में अपार जनसमूह ने उनका अभिवादन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जनहितैषी कार्यों एवं विकासपरक सोच के साथ समृद्ध मध्यप्रदेश की ओर ले जाने वाली भाजपा सरकार के कारण आज सभी विधानसभाओं में भरपूर जनसमर्थन हमारे प्रत्याशियों को मिल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि कहा कि गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा, व्यापारी, खिलाड़ी, दिव्यांग और ऐसे वे सभी वर्ग जो पहले विकास से अछूते थे उनके उत्थान के लिये प्रदेश भाजपा की सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कराया है। जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिला है। श्री सिंह कहा कि 15 साल पहले इस प्रदेश की जो दयनीय स्थिति थी उसकी जबावदार कॉंग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को और भी पिछ?े राज्यों के साथ ख?ा कर दिया लेकिन जैसे ही 2003 में भाजपा की सरकार बनी तब प्रदेश में विकास की अविरल धारा बहने लगी और भाजपा सरकार ने लगातार प्रदेश को विकसित बनाने कार्य किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह हैलीकाफ्टर द्वारा पनागर विधानसभा के बरेला पहुंचे जहां भाजपा प्रत्याशी सुशील तिवारी इंदु एवं कार्यकर्ताओं के साथ बरेला नगर में रोड शो करते हुए भाजपा को पुन: आशीर्वाद देने की अपील बरेला वासियो से की। इस दौरान रानू तिवारी, राजाबाबू सोनकर, श्रीकांत उपाध्याय, दिनेश पटैल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिहोरा विधानसभा के अंतर्गत सिहोरा नगर एवं मझगवां में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती नंदिनी मरावी के पक्ष में रोड शो करते हुए श्रीमती मरावी को पुन: विधायक बनाने और अपना समर्थन व आशीर्वाद देते हुए कमल की बटन दबाने की अपील की। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटैल, राजा मोर, राजेश दाहिया, पुष्पराज सिंह बघेल आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री अजय विश्नोई के समर्थन में रैली करते हुए जनता से पाटन में बदलाव करने और भाजपा को आशीर्वाद देकर श्री विश्नोई को विजयी बनाने एवं मध्यप्रदेश के साथ विकास की गति में पाटन को भी आगे बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर बालचंद जैन, देवेन्द्र यादव के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया।

