jabalpur

भाजपा युवा मोर्चा ने किया भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान

जबलपुर। चुनाव की सरगर्मियां चारों ओर देखी जा रही है शहर भर में सभी पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क जोरों पर है, इसी कड़ी में आज पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महर्षि महेश योगी वार्ड में भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय जनता से संवाद किया और चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आव्हान किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद महेश राजपूत संतोष रैकवार रुपेश पटेल चंद्रशेखर पटेल कमल सिंह राम सोनकर अनिकेत चौरसिया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुदीप सिंह शुभम गुप्ता राहुल पटेल शरद पटेल एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply