Site icon Yashbharat.com

भाजपा महिला कार्यकर्ता पर चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक महिला भाजपा की हत्या कर दी गई। महिला पर चाकूओं से हमला किया गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाणगंगा इलाके में रहने वाली इंद्रा बाई चाकूबाजी की घटना में घायल हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंद्रा बाई भाजपा कार्यकर्ता है और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होती रही है। बाणगंगा थाना पुलिस को आशंका है कि पैसों के लेनदेन में इंद्रा बाई की हत्या की गई। हालांकि परिजन पैसों के विवाद से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version