Site icon Yashbharat.com

MP BJP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने घोषित किये 5 प्रदेश महामंत्री, जनिये किसे मिली जिम्मेदारी

shivraj with vd 1

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में आज 5 प्रदेश महामंत्री घोषित किये गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज अपनी टीम की पहली लिस्ट में 5 महामंत्री घोषित किये हैं। इनमें रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, शरतेन्दु तिवारी, भगवान दास सबनानी तथा कविता पाटीदार को महामंत्री बनाया गया है।

 

आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से ही भाजपा की नई टीम की प्रतीक्षा थी। आज इसके पहले चरण में 5 महामंत्री घोषित किये गए। जल्द ही अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की कयास लगने लगी है।

देखें महामंत्री की सूची

Exit mobile version