Latest

भाजपा ने 13 राज्‍यों में उप चुनावों के लिए 32 उम्‍मीदवारों की घोषणा की

नई दिल्‍ली । भाजपा ने 13 राज्‍यों में उप चुनावों के लिए 32 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की है। लखनऊ से सुरेश तिवारी को टिकट दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से विशाल नेहरिया और पच्‍छाद से रीना कश्‍यप को टिकट दिया गया है।

BJP%20list%20of%2036%20candidates

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में पार्टी ने प्रतापगढ़ से प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। माना जा रहा है कि प्रतापगढ़ सीट भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) के लिए छोड़ी है। लखनऊ की लखनऊ कैंट सीट से अनुभवी सुरेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। अम्बेडकरनगर के जलालपुर से राजेश सिंह, कानपुर के गोविंनगर से सुरेंद्र मैथानी, घोसी जिला की घोसी विधानसभा से विजय राजभर, बाराबंकी के जैदपुर (सुरक्षित) से अम्बरीश रावत, बांदा के मानिकपुर से आनंद शुक्ला, अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) से राजकुमार सहयोगी, रामपुर की रामपुर सदर से भारत भूषण गुप्ता तथा सहारनपुर के गंगोह से कीरत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Reply

Back to top button