मध्यप्रदेश

भाजपा ने राजेंद्र नामदेव को पद से हटाया, छेड़छाड़ का लगा था आरोप

भोपाल। भाजपा ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजेंद्र नामदेव को पाटी से निकाल दिया है, इसी के साथ उन्हें सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। नामदेव पर एक महिला इंजीनियर ने रविवार रात हनुमानगंज थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस आधार पर हनुमानगंज पुलिस ने उनको थाने तलब किया। इधर, इसी युवती पर 2016 में हबीबगंज स्थित अरेरा कॉलोनी में उसके रिश्तेदार द्वारा एसिड अटैक किया गया था।yashbharat

उस मामले में महिला की मदद के दौरान युवती नामदेव के करीब आई थी। उसके बाद युवती को उनके साथ कई दफा देखा गया था। रविवार को पीड़िता अपने भाई के साथ हनुमानगंज थाने पहुंची थी। जिस पर उनके खिलाफ रविवार रात छेड़खानी एफआईआर दर्ज हुई।

पुलिस फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उनके तरफ से भी एक आवेदन दिया गया है, जिसमें उन्होंने पीड़िता को सजिश के तहत भड़काने का आरोप लगाया है। उसकी जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। सिवनी की रहने वाली 28 वर्षीय युवती बीई कर चुकी है।

Leave a Reply

Back to top button