Site icon Yashbharat.com

भाजपा ने जताया आभार, कहा-शान्तिपूर्ण चुनाव से लोकतंत्र मजबूत हुआ

bjp

कटनी। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों में जनता जनार्दन ने शान्तिपूर्ण मतदान करके लोेकतंत्र को बलशाली बनाने का कार्य किया है। जिले के सभी तेरह मंडलों में समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक पोलिंग बूथ पर परिश्रम के साथ कार्य किया इससे संगठन की गौरवशाली परम्परा पुष्ट हुई है। समस्त पूर्वजिलाध्यक्ष, पूर्वविधायक, पूर्वमहापौर, जिलापदाधिकारियों, मडंल अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ/प्रकल्प के जिला संयोजको पदाधिकारियों, जिला चुनाव प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों सदस्यों, महापौर, न.नि./न.पा./जि.प./ज.प. अध्यक्ष, सदस्य, पाषर्द और पोलिंग बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता कि अटूट मेहनत वंदनीय है।
IMG 20180404 WA0031

भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बार टोपनानी ने तदाशय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं मीडिया का शान्ति पूर्ण मतदान में अभूतपूर्व योगदान रहा। उन्होने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अभूतपूर्व रोड शो, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशाल आम सभा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहाश भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय के कुशल मार्गदशन में आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार किया जिसका जिले की चारों सीटों पर चमत्कारिक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा है, जो निर्णायक सिद्ध होगा। इस विधानसभा चुनाव में प्राण-प्रण से जूटे प्रत्येक कार्यकर्ता का आत्मीय आभार।

Exit mobile version