Monday, April 20, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsEntertainmentLatestमनोरंजन

भाजपा के साथ बॉलीवुड का ढाई किलो का हाथ, सन्नी देओल के गुरदासपुर से चुनाव लड़ने तैयार !

चंडीगढ़। आखिरकार चर्चाओं पर विराम लग गया है। सिने स्टार सन्नी दियोल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा में शामिल कराया। इससे पहले, सन्नी की BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ फोटो Viral वायरल हुई थी। उसके बाद से ही एेसी अटकलें लगाई जा रही थी। पार्टी ने अभी गुरदासपुर व होशियारपुर से प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। चर्चाएं हैं कि सनी दियोल गुरदासपुर से पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

sunny president airport shah meets with actor

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सन्नी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। उन्हें से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला Congress बनाम शिअद-भाजपा गठबंधन के बीच होता रहा है, इसलिए बड़ी बेसब्री से BJP के उम्मीदवार का इंतजार हो रहा है। प्रत्याशी घोषित न होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी है। विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई सीट पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया को करीब दो लाख मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार भी जाखड़ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा कार्यालय में पहुंचे सन्नी दियोल।

उधर, गुरदासपुर सीट को लेकर गत दिवस अक्षय कुमार द्वारा किए गए ट्वीट की खबर जैसे ही मीडिया में आई तो भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया था, परंतु कुछ घंटे बाद अक्षय कुमार ने एक अन्य ट्वीट कर बताया कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अपने पहले ट्वीट में अक्षय ने लिखा था कि कुछ ऐसा है जो अब तक नहीं किया…। थोड़ा नरवस हूंं लेकिन उत्साह में भी हूं। अपडेट का इंतजार करें। इस ट्वीट की सूचना के बाद भाजपाई खुश थे परंतु करीब तीन घंटे बाद अक्षय कुमार ने एक और ट्वीट करके बताया कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

sunnaydashah

भाजपा हर हाल में गुरदासपुर सीट को जीतना चाहती है, लेकिन विनोद खन्ना की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अभी भाजपा को उनका राजनीतिक वारिस नहीं मिल रहा था। अब सन्नी दियोल के भाजपा में शामिल होने से यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि वह गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply