Latestमध्यप्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष 9 को भोपाल प्रवास पर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल संतोष 9 सितंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बी.एल. संतोष दोपहर 12 बजे भोपाल विमानतल पहुंचेंगे। यहां से प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचकर विधानसभा उपचुनाव प्रभारियों, संबंधित जिलों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा संचालन समिति, प्रबंधन समिति एवं विस्तारकों की अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे।

Back to top button