भाजपा के केन्द्रीय मुख्यालय पहुंचकर मंत्री संजय पाठक ने की दिवंगत अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित

कटनी। अटल जी के अंतिम दर्शन कर हम कृतार्थ हुए, कर्मवीर, युगपुरुष, देश के अनमोल रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पँडित अटल बिहारी बाजपेयी के अंतिम दर्शन कर यह भावुक विचार प्रदेश के सूक्ष्म लघु उद्दोग राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने व्यक्त किये। श्री पाठक आज नई दिल्ली दीनदयाल मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे तथा दिवंगत अटल जी के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मंत्री संजय पाठक ने देश ही नहीं दुनिया के जन मानस के हृदय के हार, भारत के रत्न, मुकुटमणी, अजातशत्रु, युगपुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक ऐसा कर्मवीर व्यक्तित्व खो दिया जिसके विपक्षी तो थे अपितु विरोधी नहीं। इसके पूर्व उन्होंने भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए तथा नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान भारत वर्ष से अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने आये भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य उन कार्यकर्ताओं से भी मिले जिन्हें अटल जी के सानिध्य में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसे कई वरिष्ठ भाजपा जनों ने अपने स्मरण साझा किए तथा अटल जी के सन्गठन औऱ शासन को समावेशी ढंग से चलाने के हुनर को बताया।

 

Exit mobile version