katni

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान, कटनी में महापौर शशांक श्रीवास्तव ने की शुरुआत

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने आज से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के महाजनसंपर्क अभियान के पूर्व सभी शहरों में जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। कटनी में महाजनसंपर्क अभियान के प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव ने शहर के वार्डों में घूम कर लोगों से सम्पर्क किया उनकी समस्याएं जानी। तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारियां दीं।

IMG 20181006 WA0009

महापौर श्री श्रीवास्तव शहर में गर्ग चौक से ओवर ब्रिज होते हुए वेंकट वार्ड, राजीव गांधी वार्ड आदि वार्डों में भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ घूमे। इस दौरान उन्होंने चक्की घाट रोड में बन रही सीमेंट रोड का निरीक्षण भी किया।

IMG 20181006 WA0011

श्री श्रीवस्तव ने लोगों से साफ सफाई की जानकारी भी ली साथ ही सरकार की विविध योजनाओं की जानकारी भी दी। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का महाकौशल में महाजनसंपर्क होने वाला है ।

IMG 20181006 WA0013

इसे लेकर भाजपा ने सभी विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किये हैं कटनी में भी महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार तथा सुदामा सिंह को प्रभारी बनाया गया है इसी सिलसिले में महापौर को कटनी विधानसभा की जिमेदारी मिली औऱ उन्होंने आज से ही जनसम्पर्क की शुरुआत की।

महापौर के साथ भाजपा नेता रवि खरे, पूर्व महापौर रुक्मणी बर्मन, एल्डरमेन सत्यनारायण तिवारी, डब्बू रजक, रणवीर कर्ण, अनिल खरे, गौरीशंकर पटैल, सोनू शर्मा आशीष कंदेले सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button