Monday, April 20, 2026
Latest:
jabalpur

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष हीरा शफीक को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

जबलपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष हीरा शफीक को क्राइम ब्रांच और हनुमानताल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर लिया। शफीक की गिरफ्तारी एक आपराधिक मामले में पिछले 8 महीने से फरार होने के चलते की गई। वह भाजपा प्रत्याशियों के साथ नामांकन जुलूस में कलेक्ट्रेट पहुंचा था। नामांकन के बाद लौट रहे हीरा को पुलिस ने दबोच लिया और आनन-फानन में विशेष कोर्ट में पेश कर दिया। हीरा शफीक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक कोर्ट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बाहर ही सभी को रोक लिया।
जानकारी के अनुसार भाजपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंचल सोनकर के साथ हीरा शफीक नामांकन जुलूस में शामिल होने कलेक्ट्रेट पहुंचा था। तभी क्राइम ब्रांच को इसकी खबर लगी। टीम ने हनुमानताल पुलिस के साथ कलेक्ट्रेट में उसे दबोचने का प्लान बनाया। जैसे ही हीरा शफीक नामांकन जमा करवाकर बाहर निकला। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोच लिया और जब तक समर्थक कुछ समझ पाते उसे लेकर जिला कोर्ट में पहुंच गयी। राज खुला तो हर तरफ खलबली मच गई। भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता कोर्ट के बाहर तक पहुंच गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply