jabalpur

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हाजी सनवर पटेल के निर्देशानुसार भारत के पूर्व राष्ट्पति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जबलपुर अध्यक्ष शफीक हीरा  के निर्देश अनुसार 14 मंडलो में विभिन
कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं मुख्यमंत्री की योजनाओं के अंतर्गत श्रमिक कार्ड का वितरण किया गया।

IMG 20180728 WA0001

मंडलो के द्वारा विभन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
केंट विधानसभा छत्रपति शिवाजी मंडल अध्यक्ष बदिम खान नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं मुख्यमंत्री की योजना के अंतर्गत बिल माफी के प्रमाण पत्र क्षेत्रवासियो को वितरित किए गए। अस्पतालो में मरीज़ों को फल वितरण तथा पौधा रोपण के कार्यक्रम आयोजित किये गए। सार्वजनिक जगहों पर सफ़ाई अभियान, स्कूल के बच्चों को पढ़ाई की सामग्री वितरित की गई ।
कार्यक्रम में केंट विधानसभा विधायक अशोक रोहाणी, मोर्चा प्रभारी राजेश मिश्रा, अमित सिंह परिहार, पार्षद सुंदर अग्रवाल, शफीक अली, बाबू एमरैडर, नावेद हैदर , असलम पाठन, सोहल अली राजा, मिर्ज़ा समसुल हसन एवं सभी 14 मंडल अध्यक्ष उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Back to top button