अंतराष्ट्रीय

भाग्य: एक ही दिन में खुली तीन बार लॉटरी, मिले 36 करोड़ रुपए

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में एक व्यक्ति के भाग्य ने ऐसा साथ दिया कि वह एक ही दिन में लगातार तीन बार लॉटरी जीतकर करोड़पति बन गया। रॉबर्ट स्टेवार्ट नाम के सेवानिवृत यूनियन पाइल ड्राइवर ने अगस्त में पांच लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 36 करोड़ का जैकपॉट जीता।

उसे जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वह दौड़कर फिर से दो लॉटरी खरीदने चला गया। उस दिन रॉबर्ट का भाग्य उस पर इतना मेहरबान था कि उसकी तीनों लॉटरी खुल गईं। दूसरी लॉटरी में उसे 500 डॉलर और तीसरी लॉटरी में उसे 100 डॉलर की राशि मिली।

रॉबर्ट ने बताया कि इससे पहले उसने सबसे ज्यादा 2,500 अमेरिकी डॉलर का इनाम जीता था। यह जैकपॉट जीतने के बाद मैंने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। उन्हें रॉबर्ट की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा था। उन्होंने आगे कहा कि इस राशि का इस्तेमाल मैं अपने दोस्तों और परिवार की जिस तरह से संभव हो पाएगा, मदद करने में करुंगा।https://yashbharat.com/wp-admin/post-new.php

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply