जबलपुर प्रतिनिधि। मंत्री बनने के बाद पहली बार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक तरूण भनोत शहर पहुंचे समर्थक स्वागत में उमड़ पड़े। मदन महल चौक से ग्वारीघाट तक विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान जगह जगह भनोत का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। स्वागत रैली में विधायक श्री विनय सक्सेना एवं श्री संजय यादव भी शामिल थे । स्वागत के पहले से ही पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से को पोस्टर-बैनर से पाट दिया गया था। कैबिनेट मंत्री की रैली जहां से भी गुजरी वहां बने स्वागत मंच में उनका जोरदार स्वागत किया गया। समूचे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 150 स्वागत मंचों पर दिनभर डीजे बजते रहे। कई स्थानों पर बीच सड़क पर ही काफी देर तक आतिशबाजी होती रही। जहां से भी मंत्रीभनोत का काफिला निकला तो उसमें धीरे-धीरे सैकड़ों वाहन शामिल होते गए। कैबिनेट मंत्री की स्वागत रैली सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य मार्ग पर मौजूद रही। शहर के मुख्य स्थल से यह स्वागत रैली निकली। इन सभी क्षेत्रों के यातायात सुचारू बनाए रखने कुछ देर को डायवर्ट किया गया।
स्वागत करने उमड़ा जनसमूह
मदन महल स्टेशन पर जैसे ही मदन महल स्टेशन इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंची तो स्टेशन पर तरूण के स्वागत के लिये जनसमूह उमड़ पड़ा। समूचे स्टेशन में पैर रखने की भी जगह नही थी लोग किसी तरह तरूण को माला पहनाने के लिये ललायित दिखे। इस बीच लोगों में झूमा झटकी होते भी देखी गयी। तरूण को देखते ही उपस्थित जनसमुदाय ने जय जय कमलनाथ और तरूण भनोत जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष,दिनेश यादव,आलोक चंसोरियां, मदन तिवारी, मुकेश राठौर, शैलेष राठौर, इन्द्र पाठक,अनुभा शर्मा, पीपी पटेल, मनोज भदोरिया ,पदमाकर रामटेके ,मनोज पाटकर आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
सेवा दल ने किया स्टेशन में जोरदार स्वागत
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शहर आगमन पर श्री भनोत के स्वागत के लिये समूची कांग्रेस मौजूद रही। जैसे ही कैबिनेट मंत्री सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंचे ढ़ोल ढमाकों के साथ माला पहनाने की नेताओं में होड़ लग गई सेवा दल के सदस्यों ने भी मंत्री जी का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस दौरान झल्लेलाल जैन, पूनमचंद सोनकर, रमेश बेन, युवराज तिवारी,त्रिलोक सोनकर, राजेश चौबे, मुकेश बनोतिया, रामगोपाल विश्वकर्मा, प्रदीप शुक्ला, आलोक भट्ट, संतोष तानवेश, काशीराम बग्घा, कमल चौधरी, भुगबल बेन, आदि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुप्तेश्वर में हुआ जोरदार स्वागत
तरूण की स्वागत रैली जब गुप्तेश्वर पहुंची तो यहां पहले से मंत्री के इंतजार में खड़े पूर्व पार्षद पं.द्वारिका प्रसाद मिश्रा और उनके समर्थकों में गजब का उत्साह देखा गया। सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री भनोत का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमति अंजुल मिश्रा, श्रीमति यामिनी अन्नू सिंह, जगत बहादुर सिंह अन्नू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ये नेता रहे मौजूद
वित्तमंत्री तरूण भनोत की इस विशाल रैली में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी, गौरव भनोत,पं. रोहित तिवारी, अनुपम जैन, पं.प्रमोद तिवारी, मुकेश दीक्षित, राजेश द्ववेदी, सुनील जोशी, अयोध्या तिवारी,
पार्षदों ने किया सम्मान
तरूण की रैली का स्वागत नगर निगम कांग्रेस पार्षदों ने किया इस मौके पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, केवल कृष्ण आहूजा,दिनेश सिंगरौल,द्वारिका प्रसाद मिश्रा, संजय राठौर, अमर रजक, पूजा रजक, प्रिया पटेल, गिरजा पटेल,नीतू तेज कुमार भगत मौजूद रही।
