jabalpur

कैबिनेट मंत्री बने लखन का शहर आगमन पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

जबलपुर प्रतिनिधि। मंत्री बनने के बाद पहली बार लखन घनघोरिया शहर पहुंचे समर्थक स्वागत में उमड़ पड़े। रेल्वे स्टेशन से जूडी तलैया स्थित श्री घनघोरिया के निवास तक निकाली गई स्वागत रैली में विधायक श्री विनय सक्सेना एवं श्री संजय यादव भी शामिल थे । स्वागत के पहले से ही पूर्व विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से को पोस्टर-बैनर से पाट दिया गया था। कैबिनेट मंत्री की रैली जहां से भी गुजरी वहां बने स्वागत मंच में उनका जोरदार स्वागत किया गया। समूचे विधानसभा क्षेत्र में 150 स्वागत मंचों पर दिनभर डीजे बजते रहे। कई स्थानों पर बीच सड़क पर ही काफी देर तक आतिशबाजी होती रही। जहां से भी मंत्री घनघोरिया का काफिला निकला तो उसमें धीरे-धीरे सैकड़ों वाहन शामिल होते गए। कैबिनेट मंत्री की स्वागत रैली शाम से लेकर रात तक मुख्य मार्ग पर मौजूद रही। शहर के मुख्य व्यापारिक स्थल तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, सराफा चौक से यह स्वागत रैली निकली। इन सभी क्षेत्रों के यातायात सुचारू बनाए रखने कुछ देर को डायवर्ट किया गया।
सेवा दल ने किया स्टेशन में जोरदार स्वागत
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शहर आगमन पर श्री घनघोरिया के स्वागत के लिये समूची कांग्रेस मौजूद रही। जैसे ही कैबिनेट मंत्री शहर पहुंचे ढ़ोल ढमाकों के साथ माला पहनाने की नेताओं में होड़ लग गई सेवा दल के सदस्यों ने भी मंत्री जी का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस दौरान झल्लेलाल जैन, पूनमचंद सोनकर, रमेश बेन, युवराज तिवारी,त्रिलोक सोनकर, राजेश चौबे, मुकेश बनोतिया, रामगोपाल विश्वकर्मा, प्रदीप शुक्ला, आलोक भट्ट, संतोष तानवेश, काशीराम बग्घा, कमल चौधरी, भुगबल बेन, आदि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अधारताल में हुआ स्वागत
उपनगरीय क्षेत्र अधारताल के कांग्रेसजनों ने शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चमन पासी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री घनघोरियां का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस मौके पर चमन पासी सहित मनोज मेहता,संजय दास, गंगा सिंह ठाकुर, विजय कोरी, संतोष लोधी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कर्मचारी कांग्रेस ने किया स्वागत
मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के साथ प्रांतीय महामंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष मिश्रा के साथ अन्य कर्मचारीगणों ने केबिनेट मंत्री का रेल्वे स्टेशन माल गोदाम में मंच लगाकर स्वागत किया व कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई दी। संघ के मुकेश शुक्ला, महेन्द्र शर्मा, रामकेश पटेल, अनिल राय इस मौके पर उपस्थित रहे।

3 स्वागत मंच टूटे
कैबिनेट मंत्री की स्वागत रैली रेलवे स्टेशन से तुलाराम चौक पहुंचने तक 3 स्वागत मंच टूट गए। इसमें लेडी एल्गिन के सामने बनाए गए युवक कांग्रेस के स्वागत मंच पर कैबिनेट मंत्री घनघोरिया के पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में लोग चढ गए। उक्त स्थिति में कैबिनेट मंत्री के मंच पर पहुंचने से चंद सेकेंड पहले ही वह भरभरा गया। घटना में फोटो पत्रकार अफरोज खान सहित 3 अन्य घायल हो गए। इसी तरह घंटाघर से बड़ ी ओमती चौक के बीच 2 स्वागत मंच और टूटे।

Leave a Reply

Back to top button