Site icon Yashbharat.com

भगोड़े माल्या को लंदन में मिली राहत, खर्चे के लिए मिलेंगे कोर्ट में जमा पैसे

vijay malya

माल्या के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में बैंकों की दिवाला कार्रवाई के चलते यह धन अदालत के कब्जे में है। माल्या की फ्रांस में एक आलीशान संपत्ति ले ग्रांड जार्डिन की बिक्री से प्राप्त हुई राशि अदालत के पास जमा है।

 

माल्या के वकीलों ने तर्क दिया था कि उनके मुवक्किल को ली ग्रैंड जार्डिन की बिक्री से अर्जित अदालत के पास जमा धनराशि तक पहुंच मिलनी चाहिए ताकि वह अपने रोजमर्रा के खर्च और कानूनी खर्च का वहन कर सके।

इस आदेश के बाद अब किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख को अपने रहने और दिवाला याचिका के विरोध के संबंध में कानूनी खर्च को पूरा करने के लिए अदालत से पैसा निकालने की अनुमति मिल गयी है।

माल्या जमानत पर ब्रिटेन में हैं और वह धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किये जाने की एक अन्य कानूनी लड़ाई हार चुके हैं।

 

 

Exit mobile version