Latest

भगवान जगन्नाथ की यात्रा के लिए जल्द शुरू होगा रथों का निर्माण, सरकार लेगी अंतिम फैसला

भुवनेश्वर. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (SJTMC) ने 23 जून को प्रस्तावित, भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की विश्व प्रसिद्ध वार्षिक यात्रा के लिए रथों का निर्माण शुरू करने पर सोमवार को सहमति जताई

पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंह देव की अध्यक्षता में एसजेटीएमसी की बैठक में यह फैसला लिया गया. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से रथों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था. बैठक के बाद महाराज दिव्य सिंह देव ने बताया, ‘प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से रथों के निर्माण को शुरू करने पर सहमति जताई क्योंकि यह धार्मिक समारोह नहीं है बल्कि निर्माण कार्य से जुड़ी गतिविधि है.’

राज्य सरकार लेगी अंतिम फैसला

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले पर अंतिम फैसला राज्य सरकार लेगी. उन्होंने कहा कि पुरी में अब तक कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है. देव ने बताया कि पुरी शहर ग्रीन जोन में आता है इसलिए निर्माण कार्यों पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए

Back to top button