Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: 27 जुलाई को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, कोरोना को लेकर बड़ा निर्णय हो सकता है

pm modi

नई दिल्ली। देश मे बढ़ते कोरोना मामलों तथा आने वाले त्योहारों के मद्देनजर देश और प्रदेश की सरकारों की चिंता बढ़ने लगीं हैं।

कई राज्यों की सरकारों ने एक बार फिर से लॉक डाउन बढाने की वकालत की है तो कई बड़े शहरों में टोटल लॉक डाउन शुरू भी हो गया है।

इन्हीं सब के बीच आने वाली 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक के वाद कोई बड़ा निर्णय पीएम ले सकते हैं।

Exit mobile version