Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: सुकुमा नक्सली हमले में 17 जवान शहीद, कल से थे गायब आज मिले शव

छत्तीसगढ़ / सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हुए हैं। ये सभी जवान कल से गायब थे आज उनके शव मिले 5 नक्सली भी ढेर हुये हैं

डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के जवान चिंतागुफा के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई
मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद नक्सलियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया, घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने लाया गया। छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पहले तीन जवान शहीद होने की खबर थी। जबकि 14 जवान घायल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं मुठभेड़ में पांच से छह नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि कई नक्सली घायल भी हुए हैं। जवानों ने मारे गए एक नक्सली का शव बरामद कर लिया है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी रात में ही अवगत करा दिया है। डीजीपी अवस्थी ने बताया कि मुठभेड़ में पांच से छह नक्सली मारे गए। इतनी ही संख्या में नक्सलियों के घायल होने का अनुमान है। मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं और 14 जवान घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं 17 जवान लापता थे उनके शव बरामद हुये।

Exit mobile version