Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: शहडोल में पुलिस के सब इंस्पेक्टर तथा पत्नी का बन्द कमरे में मिला शव

शहडोल में आज शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक पुलिस के सब इंस्पेक्टर तथा उनकी पत्नी की लाश बन्द कमरे मे मिली। उपनिरीक्षक का नाम हीरा सिंह है।

 

MP के शहडोल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर-12 में सब इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी की लाश मिली है। बंद कमरे में  SI और पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक सब इंस्पेक्टर हीरा सिंह आज ही रीवा से शहडोल आया था। सब इंस्पेक्टर रीवा जिले के पनवार थाने में पदस्थ थे। सब इंस्पेक्टर पूर्व में शहडोल एसपी कार्यालय में भी सेवाएं दे चुके है।

 

पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जमा कर रही है। फिलहाल मौत के कारण अज्ञात है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

News Updating…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम