Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: पिता और बेटे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सागर कलेक्टर दीपक सिंह हुए होम क्वारंटाइन

covid test kit

covid test kit

सागर।  यशभारत, आशीष शुक्ला। 

सागर यश भारत/ जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जी जान से जुटे सागर जिले के कलेक्टर के सामने भी अब बाधा खड़ी हो गई है। सागर कलेक्टर दीपक सिंह के पिता एवं पुत्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से उन्होंने स्वयं को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने यश भारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि उनके पिता एवं पुत्र कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसके पश्चात उन्होंने खुद के स्वस्थ रहने के बावजूद एहतियात के तौर पर अपने आप को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने आगे बताया कि वे अब 5 दिन तक वर्क फ्रॉम होम ही करेंगे। कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि उनके पिता एवं पुत्र पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Exit mobile version