Thursday, May 14, 2026
Latest:
Coronakatni

बड़ी खबर: ट्रू नॉट मशीन में कोरोना पॉजिटिव निकला कटनी के पास झिंझरी का युवक

कटनी। टू नॉट मशीन में एक 32 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट को कन्फर्म करने के लिए उसके सेम्पल को आईसीएमआर जबलपुर भेजा गया है।

युवक मुरैना का रहने वाला है और कटनी के पास झिंझरी में रहता है। वह कुछ दिन मुरैना गया था और आज सुबह ही कटनी वापस आया था।

सीएमओ डॉ एस के निगम ने यशभारत को बताया कि मुरैना से लौटने के बाद युवक स्वंय जिला चिकित्सालय में जांच कराने आया था, जिस पर उसका सेम्पल लेकर टू नॉट मशीन से जांच की गई, जिसमे वह पॉजिटिव आया है। युवक को उसके घर पर ही क्वारन्टीन किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम