मध्यप्रदेश

जावद से भाजपा विधायक निकले पॉजिटिव, कल किया था राज्यसभा में मतदान

भोपाल। नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

वे 16 जून से भोपाल में हैं और शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने मतदान भी किया था। उनके परिवार के एक और सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है।

इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है, राज्यसभा चुनाव में मतदान के दौरान जो-जो उनके संपर्क में आए उनकी तलाश की जा रही है। जावद में विधायक सकलेचा का निवास क्षेत्र पहले से ही कंटेन्मेंट एरिया बना हुआ है। सकलेचा पिछले कुछ दिनों से उनके फॉर्म हाउस पर रह रहे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम