कटनी। कटनी जिला अस्पताल में ज़हर का सेवन कर गंभीर हालात में पहुँचे प्रेमी प्रेमिका, जिसमे से प्रेमिका की इलाज़ के दौरान ही मौत हो गई वही प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है जिला इलाज़ जारी है ये दोनों पन्ना जिले के शहपुरा के रहने वाले है।
पन्ना जिले के रहने वाले मृतक प्रेमी उत्तम रैकवार के परिजनों ने बताया कि पास के ही ग्राम की रहने वाली एक युवती जिसका नाम पूजा लोधी और मृतक उत्तम के बीच कई माह से प्रेम संबंध था और पूजा कई बार उत्तम के कमरे आया करती थी, लेकिन सुबह जैसे ही पूजा उत्तम के घर पहुँची तो परिजनों ने डॉट डपट कर उसे अपने घर जाने को कह उसे घर से बाहर कर दिया।
जिसके बाद जब उत्तम के परिजन काम पर चले गए तो घर पर अचानक उत्तम के पास पूजा लोधी पहुँची और दोनों ने ज़हर का सेवन कर घर पर मूर्छित पड़े रहे, जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत कटनी जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहा प्रेमी उत्तम रैकवार की इलाज़ के दौरान मौत हो गई वही प्रेमिका पूजा लोधी की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार जारी है।

