बड़ी खबर: जबलपुर में कोरोना से एक और की मौत, 60 वर्षीय व्रद्ध ने तोड़ा दम

आशीष शुक्ला..

जबलपुर, सदर। निवासी 60 वर्षीय पुरुष को दिनांक 12 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।

उनका सैंपल 11 अगस्तको विक्टोरया हॉस्पिटल में लिया गया था। मरीज को 3 दिन से बुखार, साँस लेने में तकलीफ़ और खाँसी की शिकायत थी।

मरीज को बीपी और शुगर की बिमारी पहले से ही थी। इलाज के दौरान ही मरीज की हालत तेज़ी से बिगड़ती चली गयी।

उनका CPR किया गया परंतु उन्हे बचाया नहीं जा सका।  उनकी मृत्यु दिनांक 13/08/20 को दोपहर 12:30 बजे हो गयी।  उनकी रिपोर्ट आज 13/08/20 को पॉजिटिव आई।

Exit mobile version