Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर निगमायुक्त संदीप जी आर कोरोना की गिरफ्त में हुए होम आइसोलेट

IMG 20210406 WA0082

जबलपुर। जबलपुर नगर निगम के आयुक्त सन्दीप जी आर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसको लेकर उन्होंने एक अपील की है और कहा है कि सम्माननीय नागरिकों, साथी कर्मचारियों एवं अधिकारियों, मैं कोरोना पॉज़िटिव हुआ हूं एवं चिकित्सकों के परामर्श से होम आइसोलेट हूँ। प्रशासनिक कार्यों के कारण इस बीच आपमें से यदि कोई मेरे संपर्क में आए हों तो कृपया अपना कोविड जांच करा लें या होम क्वारन्टीन हो जाएं। आप सबकी शुभकामनाओं से मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूँ एवं अपने निवास पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूँ।

एल्गिन अस्पताल पहुंचकर 22 मार्च को संदीप जीआर ने लगवाई थी  वैक्सीन का दूसरा डोज

जबलपुर| विश्वव्यापी कोरोना को जड़ से खत्म करने नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह से वैक्सीनेशन अभियान में भागीदारी कर रहे हैं। जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर कोरोना के टीके लगवा रहे हैं। पहले डोज़ के 28 दिवस पूर्ण होने के उपरांत 22 मार्च 2021 को निगमायुक्त  संदीप जीआर ने एल्गिन अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवाया। संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक बी चंद्रशेखर, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, निगमायुक्त संदीप जीआर के मार्गदर्शन में नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन कराकर कोरोना मुक्ति अभियान को सफल बना रहे हैं। 22 मार्च को निगमायुक्त संदीप जीआर ने कोरोना मुक्ति अभियान को गति प्रदान करते हुए कोरोना का दूसरा डोज़ लगवाया। वे एल्गिन अस्पताल पहुंचकर निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ़ से कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पात्र लोगों से बिना भय के आगे आकर कोरोना के टीके लगवाने की अपील की।

Exit mobile version