Thursday, May 7, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल कर दीवार से टकरा दो हिस्सों में बंटा कई यात्री घायल

कोझिकोड। लेंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड में कालीकट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय फिसल कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस विमान में 191 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार विमान में कई यात्री घायल हुए। यह भी खबर आ रही है कि विमान के एक पायलट की मृत्यु हो गई।

यह विमान बारिश के चलते लैंडिंग के समय रनवे फिसल गया, बताया गया कि विमान काफी स्पीड से रनवे पर आगे बढ़ता गया। उसे रोकने की कोशिश नाकाम हुई और वह दीवाल तोड़कर दो हिस्सों में बंट गया। विमान का कॉकपिट पूरी तरह से तबाह हो गया।

न्यूज़ अपडेट हो रही है

Updating…..

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम