katniमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी में 5 नए कोरोना पॉजिटिव, दिवंगत महिला के 4 परिजन सहित रेल कर्मचारी शामिल

कटनी। कोरोना को लेकर कटनी में बड़ी खबर आई है। यहां आज शाम एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित निकले यह उस परिवार के लोग है जिनकी 40 वर्षीय महिला का आज ही कोरोना से जबलपुर में निधन हो गया।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति रेल कर्मचारी है। यह रेल कर्मी बिहार से गत दिवस अपनी माँ का इलाज करवा कर वापस आया था जिसे रेलवे अधिकारियों ने अस्पताल भेजा यहां ट्रू नेट मशीन से टेस्ट में उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रेल कर्मचारी की उम्र 35 साल है।

उधर कटनी की 40 वर्षीय महिला के आज निधन के बाद उनके परिजनों में से 4 लोगों का कटनी की ट्रू नेट मशीन पर कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमे सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इन सभी रिपोर्ट का कन्फर्म करने के लिए जबलपुर आईसीएमआर भेजा गया है जहां से अब कल शनिवार को रिपोर्ट मिलेगी। जिन लोगों के टेस्ट आज कराया गया था उसमें महिला के जेठ, ससुर, देवर तथा पुत्र शामिल हैं।

सभी को कोविड केयर सेंटर कटनी में भर्ती किया जा रहा है। महिला के पति जबलपुर में हैं जिनकी टेस्ट रिपोर निगेटिव आई लेकिन अब उनका पुनः टेस्ट कराया जा रहा है।

इधर एक साथ 5 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शहर में हड़कम्प है। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री भी काफी लंबी हो सकती है।

खबर अपडेट हो रही है…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम