बड़ी खबर: कटनी में 2 अगस्त तक टोटल लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

yashbharatnewsupdatealert

कटनी। कटनी जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जिला प्रशासन द्वारा एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन घोषित कर दिया हैै

26 जुलाई से 2 अगस्त की प्रात 5 बजे तक लागू रहेगा टोटल लाक डाउन।

जिला मजिस्ट्रेट श्री शशिभूषण सिंह ने धारा 144 के तहत किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए।

आपको बता दें कि यशभारत ने कल ही इस बात की सम्भवना जता दी थी।

कलेक्टर शशिभूषण सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किये गए हैं।

Screenshot 20200726 150801 Drive

इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को लेकर किस तरह की छूट प्रदान की जाएगी, यह भी आदेश में स्पस्ट किया गया है। विदित हो कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है।

Screenshot 20200726 150808 Drive

अब तक 110 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति निर्मित हो रही है।