katniमध्यप्रदेश
बड़ी खबर: कटनी में रिपोर्ट आने के पहले कोरोना संदिग्ध की मौत
कटनी। उमरिया से जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आए एक संदिग्ध बीमार व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट आने के पहले ही मौत हो गई। युवक की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई है।
बताया जाता है कि उमरिया निवासी एक व्यक्ति कल सुबह 10 बजे इलाज कराने के लिए जिला चिकित्सालय आया था। यहां उसे संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया गया था।
उसका और उसके परिवार के 5 लोगों का सेम्पल भी लिया गया था लेकिन सेम्पल की रिपोर्ट मिलने के पहले ही दोपहर में उसकी मौत हो गई। संदिग्ध व्यक्ति की मौत से उसके कोरोना पॉजीटिव होने की बात सामने आ रही है।
बताया जाता है कि आज सुबह उसके शव को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा शव को नदीपार स्थित मुक्तिधाम में दफनाया गया है।








