Wednesday, April 15, 2026
katniLatest

बड़ी खबर: कटनी में फिर एक ही परिवार के 14 सदस्यों सहित 17 कोरोना पॉजिटिव

कटनी के लिए आज दिन भर की बड़ी खबर शाम को आई यहां  एक ही परिवार के 14 सहित 17 लोग फिर कोरोना पॉजिटिव निकले। 

कटनी। कटनी जिले में आज गर्ग चौराहा निवासी एक ही परिवार के 14 लोगों सहित कुल 17 नए मरीज मिले हैं। इस तरह अब कुल संक्रमित 265 हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक 264 सेम्पल की रिपोर्ट में गर्ग चौराहा निवासी संक्रमित महिला की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर 14 मरीज और हॉस्पिटल लाइन निवासी एक,  माधवनगर निवासी एक व्यक्ति एवं कैमोर का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम