Corona in Katni कटनी के लिए अच्छी खबर है। Katni में डेढ़ महीने बाद दहाई से नीचे आये कोरोना Corona पॉजिटिव केस आपको बता दें कि कोविड की तीसरी लहर में कटनी में अचानक कोरोना केस बढ़ने लगे थे। अब इससे राहत मिली है।
कटनी जिले में आज करीब डेढ़ महीने बाद कोरोना संक्रमित मरीज दहाई से नीचे आये हैं। स्वास्थ्य विभाग के डेली हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में मात्र 4 पॉजिटिव केस मिले हैं, इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। पूरे देश और प्रदेश के साथ ही कटनी जिले में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती हुई नजर आ रही है। इससे न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि जिले के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके पहले जनवरी के पहले हफ्ते में दहाई से नीचे पॉजिटिव केस मिले थे।

